DROPDOWN MENU

WPS और PQR क्या होता है?

What is WPS & PQR?


 

What is a WPS?

 WPS का मतलब है- Welding Procedure Specification. यह वह डॉक्यूमेंट है जो जानकारी देता कि वेल्डिंग करने से पहले क्या डाटा चाहिए। जैसे कि:-

·         कौन सा मटेरियल वेल्ड करना है?

·         कौन सा इलेक्ट्रोड इस मटेरियल को वेल्ड करने के लिए यूज़ होगा?

·         वेल्डिंग करंट की क्या रेंज होगी?

·         कौन सी गैस यूज़ होगी?

·         Preheat और Interpass क्या होगा?

                अच्छा वेल्ड बनाने के लिए यह सारी जानकारी हमें WPS से ही मिलती है WPS एक दस्तावेज (document) है जो वेल्डिंग करने के लिए एक गाइड के रूप में कार्य करता है। WPS का मतलब है- Welding Procedure Specification एक WPS में ऐसे विवरण शामिल हैं जो वांछित (required) वेल्ड बनाने के लिए आवश्यक हैं। इसमें बेस मेटल ग्रेड, फिलर मेटल वर्गीकरण, एम्परेज रेंज, परिरक्षण गैस संरचना और प्री-हीट और इंटरपास तापमान जैसी जानकारी शामिल है।           

             

What is a PQR?

               PQR का मतलब हैProcedure Qualification Record.

यह वह डॉक्यूमेंट है जो जानकारी देता कि WPS बनाने के लिए क्या डाटा चाहिए।

               वेल्डिंग करने से पहले वेल्डिंग करने का एक ड्राफ्ट प्रोसीजर तैयार किया जाता है फिर कुछ डमी वेल्ड लगाये जाते हैं उन वेल्ड की मैकेनिकल / केमिकल/NDT टेस्टिंग की जाती है जो वेल्ड पास हो जाते हैं उन्हें वेल्ड करने के प्रोसीजर को मान्यता मिल जाती है फिर उस मान्य प्रोसीजर का एक डॉक्यूमेंट तैयार किया जाता है और उस डॉक्यूमेंट  को नाम दिया जाता है Procedure Qualification Record.

यदि परीक्षण के परिणाम स्वीकार्य हैं, तो PQR को मंजूरी दी जाती है फिर PQR उस नींव के रूप में काम कर सकता है जिस पर एक या अधिक WPS का मसौदा तैयार किया जा सके मतलब उस PQR से  WPS बनाये जाते हैं

              

आसान शब्दों में:-

·         WPS PQR से लिखा  जाता है।

·         PQR पहले बनाया जाता है और WPS बाद में। एक PQR  से, एक या अधिक WPS बनाये जा सकते हैं।

·         WPS बनाने के लिए एक PQR की आवश्यकता होती है।

·         PQR खास है जबकि WPS सामान्य है।

 

 WPS Format Sample

 PQR Format Sample