DROPDOWN MENU

Cast Iron को किस इलेक्ट्रोड से वेल्ड किया जाता हैं?

अगर आप आम रिपेयर के लिए कोई सस्ता इलेक्ट्रोड खोज रहे हैं तो आप ador कंपनी का casten इलेक्ट्रोड जिसका AWS class  E-St होता है, को इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर किसी भी कंपनी के AWS class  E-St इलेक्ट्रोड से Cast Iron की रिपेयर कर सकते हैं यह सस्ता होता है और हार्ड वेल्ड बनाता है जिसे मशीन नहीं किया जा सकता , परन्तु ग्राइंडिंग की जा सकती है।   

अगर कोई स्पेशल रिपेयर करनी है तो Cast आयरन को वेल्ड करने के लिए निकेल , मोनल और आयरन आधारित इलेक्ट्रोडों का इस्तेमाल किया जाता है। Cast आयरन को वेल्ड करने वाले स्टिक वेल्डिंग के इलेक्ट्रोडो की AWS class यह हैं:-


ENi-Cl  

ENi Fe-Cl

ESt  

ENi Cu-A  ( मोनल एलाय इलेक्ट्रोड)

ENi Cu-B  ( मोनल एलाय इलेक्ट्रोड)

 

1.    निकेल आधारित निम्नलिखित इलेक्ट्रोड यूज़ किये जाते हैं

 

(a)         AWS class  ENi-Cl      

इसमें कम से कम 85 % निकेल होता ही है यह इलेक्ट्रोड महंगा होता है। यह सॉफ्ट वेल्ड बनाता है जिसे अच्छे से मशीन किया जा सकता है। ऐसी casting जिनमें phosphorus कम होता है, को इस इलेक्ट्रोड द्वारा अच्छे से वेल्ड किया जा सकता है।

 

(b)         AWS class  ENi Fe-Cl

इसमें 45 % से 60 % निकेल होता है यह इलेक्ट्रोड उपरोक्त से कम महंगा होता है। यह थोड़ा हार्ड वेल्ड बनाता है परन्तु मशीन किया जा सकता है। ऐसी casting जिनमें phosphorus ज्यादा होता है, को इस इलेक्ट्रोड द्वारा अच्छे से वेल्ड किया जा सकता है।  Cast Iron से Mild Steel को वेल्ड करने के लिए भी यह इलेक्ट्रोड काम आता है

 

2.    आयरन आधारित यह इलेक्ट्रोड यूज़ किया जाता हैं

               

(a)         AWS class  ESt    

यह निकेल इलेक्ट्रोड से सस्ता होता है और हार्ड वेल्ड बनाता है जिसे मशीन नहीं किया जा सकता है परन्तु ग्राइंडिंग की जा सकती है।    

 

इलेक्ट्रोड कंपनियां Cast आयरन को वेल्ड करने वाले इलेक्ट्रोडों को इस नाम से बनाती हैं।

 

D&H Secheron कंपनी के Cast Iron की वेल्डिंग के लिए इलेक्ट्रोड:-

D&H NFM                 [ AWS Class ENi-Cl ]

D&H 1111 CI            [ AWS Class ENi Fe-Cl ]

LoTherme 701        

LoTherme 702

LoTherme 703

LoTherme 704

LoTherme 705                

      

Ador Welding कंपनी के Cast Iron की वेल्डिंग के लिए इलेक्ट्रोड:-

Castnickel            [ AWS Class ENi-Cl ]

Ferricast              [ AWS Class ENi Fe-Cl ]

Casten                 [ AWS Class E St ]

Castferrinickel

CastMonel           [ AWS Class ENiCu-B ]    

 

ESAB कंपनी के Cast Iron Alloy की रिपेयर के लिए इलेक्ट्रोड:-

Ok NiFe-Cl

Ok NiCu 1

 

इन कम्पनियों की वेबसाइट पर जा कर आप इन इलेक्ट्रोडों की डाटाशीट  से देख सकते हैं कि कौन सा इलेक्ट्रोड कहाँ उपयोग करना है